तुम ख़ुद एक ग़ज़ल हो,
तुम्हें किसी मिसरे की ज़रूरत नहीं,
तुम अपने आप में मुक़म्मल हो,
तुम्हें किसी शे'र की ज़रूरत नहीं...
ज़िंदा होने का प्रमाण है बेचैनी, विचारों में उथल-पुथल की ज़िम्मेदार है बेचैनी, जीवन को गति देने का काम करती है बेचैनी, परिवर्तन को हवा देती है बेचैनी...
सोमवार, 8 मार्च 2010
लहज़ा
कल रात माँ से ऊँची आवाज़ में बोल पड़ा,
और वो धीमे लहज़े में बात करती रहीं,
जब से होश संभाला है,
उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ,
काफी बुरा लगा मुझे,
अब सोच रहा हूँ कि,
होश न संभालता तो ही अच्छा था...
sorry माँ,
पर मेरी माँ बहुत अच्छी हैं,
वो मुझसे नाराज़ ही नहीं होतीं...
और वो धीमे लहज़े में बात करती रहीं,
जब से होश संभाला है,
उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ,
काफी बुरा लगा मुझे,
अब सोच रहा हूँ कि,
होश न संभालता तो ही अच्छा था...
sorry माँ,
पर मेरी माँ बहुत अच्छी हैं,
वो मुझसे नाराज़ ही नहीं होतीं...
सुरूर
मय' जब हलक से उतरती है,
तो अलफ़ाज़ उसमें तैरने लगते हैं,
जो ख्याल दिन में आके जल जाते हैं,
वो रात में पन्नों पर उतर जाते हैं...
तो अलफ़ाज़ उसमें तैरने लगते हैं,
जो ख्याल दिन में आके जल जाते हैं,
वो रात में पन्नों पर उतर जाते हैं...
बुधवार, 3 मार्च 2010
and the award goes to....
Blog of the month for February 2010
बेचैनी के सभी पाठकों और Blog of the month foundation को बहुत-बहुत धन्यवाद.
बेचैनी के सभी पाठकों और Blog of the month foundation को बहुत-बहुत धन्यवाद.
मंगलवार, 2 मार्च 2010
मंज़र
कहते हैं आँखों देखा भी यकीन के काबिल नहीं होता,
ये कहकर खुदको तसल्ली देना ठीक है...
पर ज़रूरत क्या है देखने की,
जब देखना ही तकलीफ देने लगे...
ये कहकर खुदको तसल्ली देना ठीक है...
पर ज़रूरत क्या है देखने की,
जब देखना ही तकलीफ देने लगे...
सोमवार, 1 मार्च 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)